{"_id":"576aeaf44f1c1b5964b48ebd","slug":"rudrapur-now-two-young-men-of-the-invoic","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रुद्रपुर के दो युवकों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रुद्रपुर के दो युवकों का चालान
अमर उजाला ब्यूरो लालकुआं(नैनीताल)।
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं(नैनीताल)। रेलवे सुरक्षा बल की स्पेशल टास्क फोर्स ने रुद्रपुर जिले के काशीपुर रोड स्थित आदर्श कालोनी में छापामार कार्यवाई करते हुए एक मकान में रह रहे दो भाईयों को अवैध रूप से तत्काल टिकट की ब्लैक मेलिंग के आरोप में धर दबोचा है। जिनके पास से आरपीएफ ने चार तत्काल रेल टिकट समेत लैपटाप बरामद किया है। स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने दोनों आरोपियों का 143 रेलवे एक्ट के तहत चालान किया है।
रेलवे की तत्काल टिकटों की ब्लैक मेलिंग का कारोबार इन दिनों चरम पर है। रेलवे द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाई के बावजूद ब्लैक मेलिंग के धंधे से जुडे़ लोग मोटे मुनाफे को लेकर विभागीय कार्यवाई को चैलेंज देने में लगे हुए हैं।
बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद शकील के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर रुद्रपुर के काशीपुर रोड स्थित आदर्श कालोनी में एक घर में पिछले कई दिनों से तत्काल रेल टिकटों के कारोबार को ध्वस्त करते हुए आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने उपनिरीक्षक नरेश कुमार मीणा समेत टीम के जवानों ने अंशुल छाबड़ा पुत्र नरेश छाबड़ा के घर पर छापामार कार्यवाई करते हुए अवैध रूप से हासिल किए गए चार तत्काल एवं एक साधारण श्रेणी के टिकट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरपीएफ टास्क टीम ने रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन की रुद्रपुर से दिल्ली, गरीब रथ ट्रेन की मुरादाबाद से व्यास, रुद्रपुर से देहरादून तथा गरीब रथ से मुरादाबाद से जालंधर की तत्काल टिकट बरामद की है। इसके अलावा छापामार कार्यवाई में आरपीएफ ने एक लैपटाप व प्रिंटर भी बरामद किया है। आरपीएफ ने दोनों युवकों का रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत चालान किया है। यहां बता दे कि इससे पूर्व आरपीएफ की स्पेशल टास्क फोर्स ने दो माह के भीतर एक रेलवे के टिकट बाबू समेत तीन तत्काल टिकट ब्लैक मेलरों को दबोचने में सफलता हासिल की है।