फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   RTO office and driving school will be built with Rs 36 crores in haldwani

Haldwani: 36 करोड़ से बनेगा आरटीओ कार्यालय और ड्राइविंग स्कूल, परिवहन आयुक्त को भेजी डीपीआर, ये होंगी सुविधाएं

Wed, 29 Nov 2023 02:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 29 Nov 2023 02:57 PM IST
सार

हल्द्वानी के गौलापार में नया आरटीओ कार्यालय और ड्राइविंग स्कूल बनाया जाएगा। 36 करोड़ रुपये की लागत से यह बनाया जाएगा। यहां ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
RTO office and driving school will be built with Rs 36 crores in haldwani
ड्राइविंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौलापार में 36 करोड़ रुपये की लागत से नया आरटीओ कार्यालय और ड्राइविंग स्कूल बनाया जाएगा। यहां ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा। कार्यदायी संस्था पेयजल निगम ने दोनों की डीपीआर सौंप दी है जिसे आरटीओ ने परिवहन आयुक्त को भेज दिया है। उधर तीन दिन में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक की डीपीआर भी परिवहन विभाग को मिल जाएगी।

विज्ञापन


आरटीओ कार्यालय अभी शहर के बीच है। बढ़ते शहर और आबादी के कारण अब हल्द्वानी का आरटीओ कार्यालय छोटा हो गया है। यहां वाहनों की टेस्टिंग के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। छोटे से मैदान में वाहन को स्टार्ट कराकर और आगे-पीछे कराकर लाइसेंस बनाने के लिए वाहन टेस्ट लेने की खानापूर्ति कर ली जाती है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने गौलापार में नया आरटीओ कार्यालय, ड्राइविंग स्कूल और ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बनाने का प्रस्ताव भेजा था। शासन से इसकी अनुमति मिलने के बाद डीपीआर बनाने का काम पेयजल निगम को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि कार्यदायी संस्था पेयजल निगम ने ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल एवं आरटीओ कार्यालय की डीपीआर सौंप दी है। कहा कि ड्राइविंग स्कूल की डीपीआर 22 करोड़ एवं आरटीओ कार्यालय की डीपीआर 14 करोड़ की है। तीन दिन में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का प्रस्ताव भी कार्यदायी संस्था उपलब्ध करा देगी। यह प्रस्ताव परिवहन आयुक्त को भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed