फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   rto haldwani chalan

Nainital News: आरटीओ ने परिवहन निगम की 53 बसों के किए चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
rto haldwani chalan
हल्द्वानी। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ने व्यापक अभियान चलाते हुए संभागीय क्षेत्र में परिवहन निगम की बसों पर कार्रवाई की। कई बसों पर संबंधित मामलों में कार्रवाई भी की गयी।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि हल्द्वानी संभाग के अंतर्गत जनपद नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में परिवहन निगम की बसों में सभी प्रवर्तन दलों ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 246 बसों को चेक किया गया जिनमें 53 बसों के चालान किये गये। तीन चालकों के लाइसेंस के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई। अभियान के दौरान चार वाहनों में ओवरलोडिंग पाई गई। 13 वाहनों में प्रेशर हॉर्न पाये गए। बिना निर्धारित वर्दी 17, बिना कंडक्टर लाइसेंस 8, बिना परमिट 3, बिना चालक लाइसेंस 7 एवं बिना फिटनेस एक और अन्य 21 अभियोगों में चालान किए गए। सभी प्रर्वतन दलों को लगातार प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उल्लेखनीय है कि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रोडवेज की बसों की निगरानी करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


दिल्ली और नैनीताल रूट की बसों में भीड़

हल्द्वानी। हल्द्वानी बस अड्डे पर सुबह से ही बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी की स्थिति रही। बस न मिलने की वजह से दोपहर में यात्री भटकते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली और नैनीताल रूट की बसों में भीड़ बढ़ रही है। अब सप्ताहांत ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भीड़ है। हल्द्वानी डिपो के अनुसार, नैनीताल के लिए कुल 10 बसें भेजी जा रही हैं और बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। साथ ही दिल्ली के लिए प्रतिदिन 23 बसें जा रहीं हैं। इसके साथ ही पहाड़ के अन्य रूट के लिए बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed