फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Round one death from dengue and meningitis

डेंगू से एक और दिमागी बुखार से दौ की मौत

Sat, 19 Sep 2015 01:03 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sat, 19 Sep 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन

डेंगू के डंक से काफलीगैर बागेश्वर निवासी राजेंद्र सिंह (37 वर्ष) की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। राज्य में डेंगू से ये पहली मौत है। मौत की सूचना सीएमओ नैनीताल को दी गई है। जबकि सुशीला तिवारी अस्पताल में दिमागी बुखार से दो की मौत हो गई। दिमागी बुखार से मरने वालों की संख्या अब तीन हो गई है।

विज्ञापन


काफलीगैर बागेश्वर निवासी राजेंद्र सिंह को पिछले दस दिन से बुखार था। वे अल्मोड़ा में अपना इलाज करा रहे थे। स्थिति बिगड़ने पर बुधवार को उन्हें हल्द्वानी लाया गया और बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृजलाल हास्पिटल में वरिष्ठ फिजीशियन डा. अमरपाल सिंह ने बताया कि राजेंद्र सिंह की स्थिति काफी गंभीर थी।
विज्ञापन


उनकी नाक से ब्लीडिंग शुरू हो गई थी और प्लेटलेट्स भी काफी कम हो गई थी। बृहस्पतिवार को सिंह की स्थिति बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डा. सिंह ने बताया कि डेंगू से मौत की सूचना सीएमओ डा. एलएम उप्रेती को दी गई है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र सिंह कहीं बाहर भी नहीं गए थे और गांव में ही रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बागेश्वर में डेंगू से मौत होना चिंता का विषय है। वहीं, सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान दिमागी बुखार से पीड़ित दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सुंदर कुमार (33 वर्ष) निवासी आनंद नगर आरटीसी हेमपुर नैनीताल और महक (04 माह) निवासी बिलासपुर जिला रामपुर शामिल हैं।


सुंदर कुमार 10 सितंबर को और महक 11 सितंबर को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। एसटीएच के एमएस डा. एके पांडेय ने बताया कि महक की मौत बृहस्पतिवार देर रात और सुंदर कुमार की मौत शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे हुई। बुधवार रात मित्रपुरम जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी प्रेमलाल के पुत्र सूरज कुमार (11 वर्ष) की दिमागी बुखार से बृजलाल हास्पिटल में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed