{"_id":"5ff77f478ebc3e31695fc0a3","slug":"roadways-workers-will-go-on-work-boycott-from-midnight-today-haldwani-news-hld41028876","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मध्यरात्रि से कार्य बहिष्कार पर जाएंगे रोडवेज कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मध्यरात्रि से कार्य बहिष्कार पर जाएंगे रोडवेज कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को कुमाऊं क्षेत्र के कर्मचारियों की आम बैठक में शुक्रवार मध्यरात्रि से शुरू हो रहे कार्य बहिष्कार को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष आन सिंह जीना की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने लंबित वेतन का भुगतान कराने, एसीपी के गलत निर्धारण, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण करने, चालक-परिचालकों का कार्य निर्धारण मोटर व्हीकल एक्ट के संबंध में, वर्तमान में अनुबंधित साधारण-वॉल्वो बसों के संचालन पर रोक लगाने समेत सात सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग की। बैठक में कुमाऊं क्षेत्र के परिषद पदाधिकारियों और सदस्यों ने भागीदारी की। सभी ने एक स्वर में आज मध्य रात्रि से आंदोलन को सफल बनाने पर हामी भरी। संचालन डूंगर सिंह ने किया। बैठक में जगमोहन, जगदीश शर्मा, जगदीश कांडपाल, बीडी सांगुड़ी, संजय वर्मा, हंसा जोशी, बीडी जोशी, श्याम सिंह, पुष्कर सिंह बिष्ट, भास्करानंद मिश्रा, कमल कुमार, महेंद्र सिंह, किशन लाल, शंकर सिंह, पीसी बिष्ट, उमेश जोशी, सुरेंद्र बोरा, रमेश आर्या, विजय जीना, मनोज मनराल, एनके जोशी, जावेद अली आदि मौजूद रहे।
नैनीताल जाने वाले यात्रियों की रही भीड़
हल्द्वानी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.55 बजे रोडवेज स्टेशन में नैनीताल जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। काफी देर तक यात्रियों को नैनीताल जाने के लिए बस नहीं मिली। स्टेशन प्रभारी आरएस कापड़ी ने बताया कि नैनीताल के लिए लगातार बसें हैं। सुबह नैनीताल गई बस के लौटने में देरी के कारण यात्रियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ा।