फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways staff joint council employees protest

रोडवेज कर्मैचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways staff joint council employees protest
भवाली में रोडवेज कर्मियों ने वेतन को लेकर धरना प्रदर्शन किया। अमर उजाला - फोटो : BHIMTAL
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को हल्द्वानी कार्यशाला, हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डा और मंडलीय कार्यशाला काठगोदाम में धरना दिया। साथ ही निगम की जमीन शहरी विकास विभाग को देने पर आपत्ति दर्ज की और आईएसबीटी का स्वामित्व परिवहन निगम को देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बुधवार को अलग-अलग जगह हुए धरना-प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि देहरादून में हरिद्वार रोड स्थित परिवहन निगम की कार्यशालाओं की भूमि शहरी विकास को दे दी है। परिवहन निगम की कार्यशालाओं के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र जीना, भूपाल जोशी, जेसी शर्मा, डीडी जोशी, विक्रम सिंह, जगमोहन सिंह, डूंगर सिंह, उमेश जोशी, केएन तिवारी, आन सिंह जीना, पवन जोशी, भूपेंद्र अधिकारी, जेसी कांडपाल, शंकर सिंह, गोकुल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

ये हैं मुख्य मांग-
आईएसबीटी का स्वामित्व परिवहन निगम को दिया जाए।
परिवहन निगम की कार्यशालाओं के लिए 100 करोड़ रुपये जारी हों।
कर्मचारियों को पहले सप्ताह में वेतन दिया जाए।
टाटा कंपनी की बसों की जांच की जाए।
आवास भत्ता दिया जाए।
मृतक आश्रितों को नौकरी दी जाए।
विशेष श्रेणी और संविदा कार्मिकों का नियमितीकरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed