फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Roadways buses will soon run on closed mountain routes

Nainital News: पहाड़ के बंद रूटों पर जल्द दौड़ेंगी रोडवेज बसें, 130 बसों की खरीद को मंजूरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will soon run on closed mountain routes
हल्द्वानी। पहाड़ के रूटों पर बंद हुई बस सेवा की अब जल्द शुरू होने की उम्मीद जग गई है। परिवहन निगम के निदेशक मंडल ने पहाड़ी रूटों पर चलने के लिए 130 नई बसों को खरीदने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही बसों के ऑर्डर भी निगम की ओर से दिए जाने की तैयारी हो गई है। वहीं दिल्ली एनसीआर के लिए करीब 175 नई बसों को खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू किए जाने पर सहमति दी गई है।
विज्ञापन

पहाड़ में रोडवेज के डिपो तो हैं, लेकिन सेवा सीमित है। इस कारण पहाड़ी जिलों में कमाई के मामले में भी रोडवेज काफी पीछे है। वहीं हल्द्वानी से पहाड़ को चलने वाली 15 से अधिक सेवाएं बंद हो चुकी हैं। बस सेवाओं का बंद होने का कारण उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारी बसों की कमी बताते हैं। बीते तीन सालों से बसों की खरीद को लेकर लगातार मांग होती रही है लेकिन निगम इस मामले में खामोश रहा। वहीं बीते सात फरवरी को अमर उजाला ने पहाड़ में बसों की कमी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिसका निगम के कर्मचारी संगठनों ने भी पूरा समर्थन किया था। वहीं अब बृहस्पतिवार को उत्तराखंड परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बैठक में लंबे समय से अटकी पहाड़ की 130 बसों को खरीदे जाने की मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही पहाड़ से दिल्ली एनसीआर के लिए 100 डीजलयुक्त ''बीएस 6'' और मैदानी जगहों से दिल्ली जाने के लिए 75 सीएनजी बसें खरीदने और 100 सीएनजी बसें अनुबंध के आधार पर लगाए जाने का फैसला लिया गया है। पहाड़ के लिए बसों की खरीद जल्द शुरू हो जाएगी। इसके बाद हल्द्वानी, देहरादून, रामनगर, ऋषिकेश से पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए बंद हुई बस सेवा भी शुरू हो जाएगी। वहीं पहाड़ के प्रमुख कस्बों के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों से भी दिल्ली तक सीधी बस सेवा होने से लोगों फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दो किस्तों में मिलेगा एरियर
परिवहन निगम के निदेशक मंडल की बैठक में नियमित कर्मचारियों के एरियर पर भी फैसला लिया गया। इसमें नियमित कार्मिकों को सातवें वेतनमान का एक जनवरी 2017 से 30 सितंबर 2017 तक की अवधि के एरियर का भुगतान दो किस्तों में जून और नवंबर महीने में किया जाएगा। साथ ही कार्मिकों और पेंशनधारकों को जुलाई 2023 से महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी करने और लागू करने के लिए शासन से अनुमति लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक के समय में उत्तराखंड परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों को ग्रेच्युटी एवं अवकाश नगदीकरण के मद में महंगाई भत्ते की अंतर राशी का भुगतान किए जाने का भी फैसला लिया गया है। जबकि पदोन्नति के लिए सेवा में शिथिलीकरण नियमावली 2023 को लिए जाने का निर्णय निदेशक मंडल ने लिया है। देहरादून सचिवालय में हुई बैठक में उत्तराखंड परिवहन निगम बोर्ड की अध्यक्ष एल फैनई, परिवहन सचिव अरविंद ह्यांकी, अपर सचिव वित्त डाॅ. इकबाल अहमद, अपर सचिव सार्वजनिक उद्यम एवं औद्योगिक विकास विभाग उमेश नारायण पांडेय, उप सचिव पर्यटन मुकेश राय, अपर निदेशक नियोजन विभाग राजेश सिंह लोधी, संयुक्त सचिव श्याम सिंह, निगम के प्रबंध निदेशक डाॅ. आनंद श्रीवास्तव मौजूद रहे।



कोट-

पहाड़ के लिए 130 बसों की खरीद को मंजूरी मिल गई है, जल्द ही इन बसों के ऑर्डर दिए जाएंगे। इनके साथ ही 175 नई बसों को खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।--दीपक जैन, महाप्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article