{"_id":"687c03d457b6ea4775043136","slug":"roadways-bus-runs-from-betalghat-to-delhi-dehradun-nainital-news-c-240-1-shld1006-108821-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बेतालघाट से दिल्ली, देहरादून के लिए चले रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बेतालघाट से दिल्ली, देहरादून के लिए चले रोडवेज बस
Sun, 20 Jul 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। लंबे समय से बेतालघाट क्षेत्र में रोडवेज बस संचालन नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सरकार और परिवहन विभाग से दिल्ली और देहरादून के लिए दोबारा रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
बेतालघाट के कृपाल सिंह ने कहा कि रोडवेज सेवा लंबे समय से ठप है। उन्होंने कहा कि पूर्व में दिल्ली और देहरादून के लिए बस चलने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलता था। लेकिन कुछ सालों से रोडवेज बस का संचालन बंद होने से यात्रियों को टैक्सियों में अतिरिक्त किराया देकर सफर तय करना पड़ता है। कृपाल ने सरकार और परिवहन विभाग से बेतालघाट में जल्द रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की है।