{"_id":"66ef7152afc632bc7302a1d4","slug":"road-closed-for-one-week-increased-the-problem-of-villagers-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-105015-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एक सप्ताह से बंद सड़क ने बढ़ाई ग्रामीणों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एक सप्ताह से बंद सड़क ने बढ़ाई ग्रामीणों की समस्या
Sun, 22 Sep 2024 06:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के सुण-निगराड मोटर मार्ग पर मलबा आने से सड़क एक सप्ताह से बंद है। इससे किसानों को बाजार तक सब्जियां पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वन पंचायत संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष कमल सुनाल ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश के बाद मार्ग पर मलबा और पत्थर गिरने से आवाजाही ठप हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बंद सड़क जल्द खुलवाने की मांग की है। कहा कि खैरना-बेतालघाट मोटर मार्ग की सुरक्षा दीवार और खैरना शिव मंदिर के पास सड़क की सुरक्षा दीवार व धनियाकोट मोड़ के पास भी दीवार क्षतिग्रस्त है।
लोनिवि के जेई विजय बरमोला ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए 45 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन भेजा है। धनराशि स्वीकृत होते ही काम किया जाएगा।