फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Riyaz alias Langra, the kingpin of active thief gang in Mukhani arrested, goods worth 1.50 lakh recovered

मुखानी में सक्रीय चोर गैंग का सरगना रियाज उर्फ लंगड़ा गिरफ्तार, 1.50 लाख का माल बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Riyaz alias Langra, the kingpin of active thief gang in Mukhani arrested, goods worth 1.50 lakh recovered
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय चोर गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी निवासी है और चोरी के मामलों में कई बार जेल भी जा चुका है। यूपी के अलग-अलग जिलों में उसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं। गैंग के फरार साथी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी 22 वर्षीय रियाज उर्फ लंगड़ा यूपी के लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि जनवरी में मुखानी क्षेत्र में एक के बाद एक कई चोरियां हुईं थीं। मुखानी इंस्पेक्टर दीपक सिंह बिष्ट ने एक टीम बनाई और गिरोह की तलाश शुरू की। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे पंचायत घर तिराहे के पास से पुलिस ने रियाज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रियाज ने चोरी की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

पुलिस को डेढ़ लाख रुपये की तीन चेनें, एक मंगलसूत्र और एक मांग टीका उससे बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है। गैंग के दो आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई भूपाल राम पौरी, संजय कुमार, चंदन सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र, वीरेंद्र चौहान शामिल थे।
सूखी नाली और बंद लाइट से करते थे रेकी
पुलिस ने बताया कि रियाज उर्फ लंगड़ा दिन में घर के बाहर की सूखी नालियों और रात में बंद लाइटों के आधार पर रेकी करता था। नाली सूखी होने पर अंदाजा लगाते थे कि घर में कोई नहीं है। इसके बाद रात में लाइट बंद होने से इस बात की पुष्टि करते थे और फिर साथियों के साथ मिलकर चोरी को अंजाम देते थे।
यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मारी थी गोली
यूपी निवासी रियाज और उसके गैंग ने उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि फैजाबाद में चोरी के बाद भाग रहे रियाज उर्फ लंगड़ा को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी थी। गोली बाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
10 सेकेंड में ताला तोड़कर करते थे चोरी
पुलिस की पूछताछ में रियाज ने बताया कि वह रेकी के बाद साथियों के साथ कार से चोरी करने पहुंचता था। घर का ताला तोड़ने की जिम्मेदारी उसी की रहती थी। बताया कि 10 सेकेंड में वह किसी भी घर का ताला तोड़ लेता था। ताला तोड़ने के बाद साथी चोरी को अंजाम देते थे।
क्या एक क्षेत्र में तीन चोरी ही करता था गिरोह
पुलिस ने बताया कि रियाज उर्फ लंगड़ा के खिलाफ सीतापुर में तीन और फैजाबाद में तीन मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही हल्द्वानी के मुखानी में भी उन्होंने तीन चोरियाें को अंजाम दिया था। वहीं पूछताछ में यह भी पता चला कि वह चोरी के बाद तीन दिनों के लिए यूपी भाग जाते थे और चोरी के माल को ठिकाने लगाकर वापस आते थे। पुलिस यह पता लगाने में भी जुटी है कि कहीं यह गिरोह का पैटर्न तो नहीं है।
लकड़ी कारोबारी बनकर रह रहा था सरगना
पुलिस ने जब आरोपी रियाज से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी उत्तराखंड में लकड़ी की खरीद-फरोख्त का काम करता था। इसी के बहाने शहर में घूमकर वह घरों की रेकी करता था और उसके बाद साथियों के साथ फिर चोरी को अंजाम देता था।
तीन साथी पहले हुए गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
पुलिस ने बताया कि रियाज उर्फ लंगड़ा चार लोगों का गैंग चलाता था। जनवरी में हुई चोरियों के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों सीतापुर निवासी मो. अहसान और आसिम को 27 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रियाज और उसका साथी आमिर फरार चल रहे थे। गैंग के सरगना रियाज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आमिर की तलाश में जुट गई है।

यूपी में नहीं बिकता सामान, इसलिए उत्तराखंड में करते हैं चोरी : रियाज
रियाज ने पुलिस को बताया कि यूपी के फैजाबाद में चोरी और गोली लगने के बाद गैंग चर्चा में आ गया था। इसकी वजह से चोरी का सामान यूपी में बिकना बंद हो गया था। इस वजह से उत्तराखंड में चोरी करके माल बेचा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed