फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rise in gold prices

सोने के दामों में आया उछाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rise in gold prices
सराफा कारोबारियों से बातचीतः नवीन चंद्र वर्मा।
हल्द्वानी। ईरान में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद अब खाड़ी देशों में तनाव का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक सोने के दामों में अभी और उछाल आ सकता है। सोने के दामों में रोज उछाल आ रहा है। इसके सहालग तक 46 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सहालग का सीजन नहीं होने के बावजूद सराफा बाजार में तेजी आई है। फिलहाल बाजार में ग्राहक भी नहीं हैं। शादी ब्याह के सीजन नजदीक आते आते इसमें काफी तेजी आने की संभावना है। सराफा कारोबारी राजेश अग्रवाल, नवीन चंद्र वर्मा और दिगंबर वर्मा का कहना है कि वर्तमान में बाजार में ग्राहकों की आमद कम है। ग्राहक फोन अथवा दुकान में संपर्क कर रेट पता कर रहा है लेकिन जेवरात बनाने के लिए भावों की वजह से दुविधा में हैं। पिछले एक डेढ़ साल से जिस प्रकार में सोने में तेजी आई है एवं महंगाई बढ़ी है उससे ग्राहकों का बजट बिगड़ा हुआ है। ग्राहक पुराना जेवर से बदलकर नए जीवन में तब्दील कर रहा है अगर उसका बजट 5 तोले का है तो कम वजन में संतोष कर रहा है। अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में ईरान जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद एक बार फिर से खाड़ी देशों में तनाव बढ़ गया है। इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है।
विज्ञापन

2019 की शुरुआत में यह थीं सोने की कीमत
वर्ष 2019 की शुरुआत तक सोना उपभोक्ताओं के लिए अधिक आकर्षक था। जब इसकी कीमत 31,500 से 32 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच थी। जून में कीमत बढ़ने के साथ मांग में कमी घटने लगी। रुपये में कमजोरी और सरकार की तरफ से कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के बाद घरेलू बाजार में सोना महंगा हो गया। बाद में यह साल के अंत तक करीब 40,000 रुपये तक पहुंच गया। साल 2020 में सोना 46 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से छह जनवरी तक सोने की कीमत (रुपये में)
तारीख सोना प्रति दस ग्राम चांदी प्रति किलो
1-1-2020 40490 47800
2-1-2020 40620 47900
3-1-2020 41380 48800
4-1-2020 41450 48750
5-1-2020 41450 48750
6-1-2020 42310 49600
7-1-2020 41860 48900
8-1-2020 42630 49980
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed