{"_id":"64e671e8cce656ddb6015334","slug":"retired-asi-dies-under-suspicious-circumstances-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-679-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रिटायर्ड एएसआई की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रिटायर्ड एएसआई की संदिग्ध हालात में मौत
Thu, 24 Aug 2023 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। दिल्ली पुलिस से एएसआई के पद से रिटायर्ड बुजुर्ग की बाथरूम में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ रहते थे।
पीरूमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी ने बताया कि बेनी विहार द्वितीय में भोपाल सिंह बिष्ट (68) पुत्र रूप सिंह पत्नी हीरा देवी के साथ रहते थे। भोपाल सिंह दिल्ली पुलिस से एएसआई से रिटायर हुए थे। दो पुत्रों में पहला प्रेम सिंह दिल्ली पुलिस और दूसरा पुत्र सीआरपीएफ में जम्मू में तैनात है। दोनों बेटे विवाहित हैं और दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते हैं। पीरूमदारा में दंपती साथ रहते हैं। चौकी प्रभारी जोशी ने बताया कि बुजुर्ग ने सुबह बाथरूम में लगे शावर में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच चल जा रही है।