फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Result Late of Kumaun University

परीक्षाफल घोषित न होने से 20 हजार से अधिक छात्र अधर में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Result Late of Kumaun University
Result Late of Kumaun University
नवीन सक्सेना
विज्ञापन

हल्द्वानी। बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष और स्नातकोत्तर के 19 विषयों का रिजल्ट घोषित नहीं होने से 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में है। रिजल्ट न आने से इन विद्यार्थियों का महाविद्यालयों में अगली कक्षाओं में दाखिला नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर छात्र काफी परेशान हैं।
कुमाऊं विवि से संबद्ध नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के महाविद्यालयों में अध्ययनरत बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं दो माह पूर्व कराई गईं थीं। इनके अलावा स्नातकोत्तर विषयों के द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को प्रमोट किया गया था। स्नातकोत्तर के हाल यह है कि विवि ने तो स्नातक प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों का रिजल्ट घोषित किया है और न ही स्नातकोत्तर के द्वितीय सेमेस्टर से प्रमोट किए गए विद्यार्थियों का रिजल्ट अब तक जारी किया है।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष के 3500 और स्नातकोत्तर के 1200 विद्यार्थी हैं जो कि परीक्षा परिणाम घोषित न होने से परेशान हैं। स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की तो परीक्षाएं भी नहीं हुईं, इन्हें तो प्रमोट किया गया था, इनका परीक्षाफल तक जारी नहीं हो सका है। स्नातकोत्तर में केवल भौतिक विज्ञान विषय का ही परीक्षा परिणाम आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, परीक्षा परिणाम आने के बाद इन कक्षाओं की बैक परीक्षाएं होंगी, उनका परीक्षा परिणाम कब आएगा? यह किसी को नहीं पता। विद्यार्थियों का कहना है कि रिजल्ट न आने के कारण उनका अगली कक्षा में प्रवेश नहीं हो पा रहा है, इस वजह से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
स्नातक प्रथम वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित होने के बाद ही इन विद्यार्थियों का प्रवेश होगा। विवि से परीक्षा परिणाम की हार्डकॉपी कॉलेज को प्राप्त होते ही प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। इसकी पूरी तैयारी है। - डॉ. बीआर पंत प्राचार्य, एमबीपीजी कॉलेज

- कोविड की वजह से परीक्षा परिणाम घोषित होने में देरी हुई है। कई लोगों के कोविड पॉजिटिव होने के कारण विवि कार्यालय में काम प्रभावित हुआ है। शनिवार तक विवि बंद ही है। जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करने की कोशिश है। - प्रो. एचएस बिष्ट परीक्षा नियंत्रक, कुमाऊं विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed