फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Restored in schools Ronak

स्कूलों में लौटी रौनक

Tue, 05 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 05 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Restored in schools Ronak
स्कूल खुले - फोटो : अमर उजाला
ग्रीष्म अवकाश के बाद सोमवार को सरकारी और पब्लिक स्कूल खुल गए। इधर, मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल खुलने के पहले दिन ही कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।  गर्मियों की छुट्टियां समाप्त होने के बाद सोमवार को स्कूलों की रौनक लौट आई।
विज्ञापन


स्कूल खुलने का छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह था। विद्यार्थियों ने पुराने दोस्तों का हालचाल जाना, वहीं नये विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी रघुनाथ लाल आर्या ने स्कूल खुलने के पहले दिन पीपलपोखरा प्राथमिक विद्यालय, जीआईसी कालाढूंगी, प्राथमिक विद्यालय छोटी हल्द्वानी, जीआईसी मंगौली, जीजीआईसी खुर्पाताल का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति पूरी मिली जबकि पहले दिन बच्चे कम आए थे। उन्होंने बताया कि जीआईसी कालाढूंगी के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह की भी बिना स्वीकृति के अवकाश पर चले जाने की भी जांच की जा रही है। वह 31 जनवरी से 28 फरवरी तक स्कूल से गायब थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी बनभूलपुरा के गणित प्रवक्ता हटे
हल्द्वानी। सीईओ रघुनाथ लाल आर्या ने बताया कि अभिभावकों की गंभीर शिकायतों के आधार जीआईसी बनभूलपुरा के गणित प्रवक्ता डूंगर सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्हें बेतालघाट ब्लॉक के जीआईसी रातीघाट से अटैच किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed