फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Republic Day

राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प

Tue, 27 Jan 2015 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 27 Jan 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
Republic Day

गणतंत्र दिवस पर सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरों, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के कार्यालयों में भी झंडारोहण हुआ।

विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट एसडीएम कार्यालय, नगर निगम में झंडारोहण हुआ। कांग्रेस महानगर कमेटी ने स्वराज भवन में झंडारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया। बागेश्वर के विधायक ललित फर्स्वाण ने झंडारोहण कर कांग्रेसियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान विचार गोष्ठी हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल और महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, आपदा प्रबंधन अध्यक्ष प्रयाग दत्त भट्ट, ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, विजय सिजवाली, खजान पांडे, बीडी पाठक, केदार पलड़िया, एनबी गुणवंत, मोहन सनवाल, वीरेंद्र चड्ढा आदि थे।

भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक मेहरा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान नगराध्यक्ष चंदन बिष्ट, जिला महामंत्री प्रकाश रावत, नगर महामंत्री विजय मनराल, डा. अनिल डब्बू, गजराज बिष्ट, नवीन पंत, सुरेश तिवारी, प्रताप बिष्ट, ऋतु डालाकोटी, वंदना पंत, शांति भट्ट, शंकर कोरंगा मौजूद थे। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ ली। इस दौरान अध्यक्ष विनोद घडियाल, शारदा देवी, मंजू तिवारी, शांति क्वीरा मौजूद थी। स्वराज हिंद फौज के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार भट्ट के नेतृत्व में लोनिवि विश्राम गृह में गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान प्रताप सिंह चौहान, गिरीश लोहनी, दीपक, गंगा प्रसाद, प्रेम बल्लभ जोशी, विनोद जायसवाल मौजूद थे।
विज्ञापन


पटेल चौक व्यापारी संघर्ष समिति ने हीरा बल्लभ बेलवाल पार्क में पौधरोपण किया। सिटी मजिस्ट्रेट आरडी पालीवाल ने कहा कि पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। अध्यक्ष राकेश बेलवाल, पवन पाल, दिगंबर वर्मा, देवेंद्र कपूर, जगदीश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राजेश अग्रवाल आदि थे। नैनीताल जिला केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार में झंडारोहण हुआ। इसमें गिरीश कुकुसाल, कौशल किशोर, राजीव टंडन, राजेंद्र प्रसाद मौजूद थे। नीलकंठ ग्रामोद्योग एवं पर्यावरण विकास समिति कार्यालय में अध्यक्ष विशंभर कांडपाल ने झंडारोहण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं प्रकृति की रक्षा भी देशवासियों का उद्देश्य होना चाहिए। इस दौरान भाष्कर मेहता, बृजमोहन, भानु प्रकाश, रसिक पांडे, विनोद कांडपाल, प्रेम सिंह, हरीश कनवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइनेस क्लब ने बद्रीपुरा प्राथमिक स्कूल के बच्चों को पुरस्कार वितरण कर गणतंत्र दिवस मनाया। अरुणा टंडन, छाया सक्सेना, कल्पना भारद्वाज, आरती सक्सेना, अल्का टंडन मौजूद थी। जाटव सामाजिक विकास सोसायटी ने अंबेडकर पार्क में गणतंत्र दिवस मनाया। इसमें प्रेम कुमार चौधरी, राकेश कुमार, हरीश जाटव, प्रदीप सागर, संजय सागर, जय प्रकाश, मोहन लाल मौजूद थे। कांग्रेस (ई) ने महात्मा गांधी इंटर कालेज में ध्वजारोहण कर शहीदों को याद किया। इस दौरान डा. अमीरउद्दीन ने प्रधानाचार्य डा. एलडी पांडे, रश्मिराज, मो आरिफ को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।


आदर्श राशनिंग डीलर वेलफेयर सोसायटी पदाधिकारियों ने बालिका इंटर कालेज बनभूलपुरा की मेधावी 32 छात्राओं को हाथ घड़ी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर गणतंत्र दिवस मनाया। डा. अमीरूद्दीन, अनिल कनोजिया, हेमंत कुमार, प्रधानाचार्य लता पंत, यासमीन शबाना मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed