फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Report filed against the young man living in-laws without informing

बिना बताए ससुराल में रह रहे युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Report filed against the young man living in-laws without informing
दिल्ली से आकर बिना बताए ससुराल में रह रहे युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ ससुराल पक्ष के छह लोगों को रामनगर में फैसिलिटी क्वारंटीन कर दिया गया। युवक को एसटीएच में आइसोलेट किया है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सूचना दी कि कोटाबाग के झूला बाजार निवासी युवक छह दिन पहले दिल्ली से आकर बिना सूचना के अपने ससुराल में रह रहा था। इसके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। युवक अपनी गर्भवती पत्नी के साथ महिला अस्पताल हल्द्वानी में भी गया था। युवक का चचेरा भाई कुछ दिन पूर्व दिल्ली से आया था। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस कारण विशेष सावधानी बरती जा रही है। इधर, देर शाम आइसोलेट युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद परिजनों को रामनगर से घर भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed