{"_id":"66aebf79dbe234467902ce06","slug":"repaid-rs-17-lakh-loan-rs-2-lakh-moneylender-grabbed-haldwani-news-c-8-1-hld1023-402327-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दो लाख कर्ज के चुकाए 17 लाख, सूदखोर ने मकान भी हड़पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दो लाख कर्ज के चुकाए 17 लाख, सूदखोर ने मकान भी हड़पा
Sun, 04 Aug 2024 05:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूर्व सैनिक की पत्नी ने पड़ोसी पर मकान कब्जा करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि उसने दो लाख के एवज में ब्याज सहित 17 लाख रुपये अभी तक दे दिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फतेहपुर स्थित रामड़ी आनसिंह निवासी पूर्व सैनिक हेमंत सिंह बिष्ट की पत्नी भावना बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पड़ोसी हेमंत ब्याज पर रुपये देने का काम करता है। 24 अप्रैल 2021 में भावना की बहन की शादी थी। बहन को सोने का तोहफा देने के लिए उन्होंने पति को बिना बताए पड़ोसी से 10 प्रतिशत ब्याज पर दो लाख रुपये उधार लिए थे। मुंबई में कार्यरत पति महीने में घर खर्च के लिए जो रकम भेजते थे उसमें से रुपये बचाकर भावना कर्जा चुका रही थी।
आरोप है कि नकदी व ऑनलाइन माध्यम से भावना ने हेमंत को 17 लाख रुपये चुका दिए लेकिन उसके बाद भी आरोपी उनपर बकाया निकालने लगा। पति व बच्चों को जान से मरवाने की धमकी देकर आरोपी ने मकान के फर्जी दस्तावेज बनवाकर एलआईसी से 18 लाख का लोन ले लिया। इसके अलावा मकान की रजिस्ट्री भी जबरन अपनी पत्नी के नाम पर करा ली। पीड़िता ने मानसिक तनाव में आने की बात कहते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुखानी एसओ पंकज जोशी ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।