फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Remembering Bharat Ratna Pandit Govind Ballabh Pant..

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को किया याद..

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Remembering Bharat Ratna Pandit Govind Ballabh Pant..
हल्द्वानी। भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। तिकोनिया स्थित पंत पार्क में गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी बताया। कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका अग्रणी रही है। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधायक सुमित हृदयेश ने पंडित पंत के राजैनतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुली बेरोजगार से उनका राजनीतिक जीवन शुरू हुआ। कार्यक्रम संयोजिका रेनू जोशी ने प्रधानमंत्री के भेजे संदेश को पढ़कर सुनाया। इस मौके पर किड्स केयर गार्डन के बच्चों के अलावा खालसा इंटर कॉलेज, बियर शिवा स्कूल, महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सह संयोजक डीके पंत ने पूर्व मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश की ओर से पंत पार्क के जीर्णोद्वार पर उनके सहयोग के लिए आभार जताया। संचालन प्रमोद बोरा ने किया।
इस मौके पर नेत्रवल्लभ जोशी, पार्षद विनोद दानी, दीपक बल्यूटिया, हुकुम सिंह कुंवर, एनबी गुणवंत, गोविंद बगडवाल, अनीता पांडे, लता कुंजवाल, जुगल किशोर पेटशाली, विनीता पांडे, कमला नेगी, जीवन चंद्र पांडे, सुमित्रा महाजन, विजय मनराल, विशाल नेगी, मनोज पाठक, हेम कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतरत्न की जयंती पर भाषण और निबंध प्रतियोगिता
हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर में भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पंडित पंत के जीवन पर आधारित भाषण और निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। राजस्व निरीक्षक दीपक नेगी ने पंडित पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य दमयंती कपिल ने पंडित पंत के जीवन के बारे में जानकारी दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed