फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Red alert in Corbett Park, vacations of forest workers canceled

कॉर्बेट में रेड अलर्ट, वन कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Red alert in Corbett Park, vacations of forest workers canceled
रामनगर (नैनीताल)। दीपावली को लेकर कॉर्बेट पार्क में रेड अलर्ट जारी करते हुए वन कर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। उल्लू के शिकार की आशंका को देखते हुए रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं दीपावली के चलते सैलानियों से कॉर्बेट पार्क फुल है। कॉर्बेट के बिजरानी, झिरना, गर्जिया और ढेला जोन में सैलानी जंगल सफारी करेंगे।
विज्ञापन

पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि ई-सर्विलांस सिस्टम पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो थर्मल कैमरों की जद में आने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सुबह से रात तक कैमरों से नजर रखी जा रही है। साथ ही सभी डीएफओ, एसडीओ, रेंजरों को गश्त पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी की सीमा से सटे इलाकों पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी व तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बीएस शाही ने भी अलर्ट जारी किया है। इन दोनों वन प्रभाग के जंगलों की सीमाएं खुलीं हैं और यहां पर शिकारियों के घुसने की सबसे ज्यादा आशंका है। ऐसे में इन वन कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed