फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Recovery begins from Haldwani violence mastermind Abdul Malik

Haldwani: अब्दुल मलिक से वसूली शुरू, 2.68 करोड़ का मांग पत्र मलिक के घर पर चस्पा किया; 11 मार्च तक का समय दिया

Tue, 05 Mar 2024 11:45 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 05 Mar 2024 11:45 AM IST
सार

Haldwani violence mastermind Abdul Malik: हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के खिलाफ आरसी जारी की गई थी। अब तहसील प्रशासन ने वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को अब्दुल मलिक के घर पर तहसीलदार ने 2.68 करोड़ का मांग पत्र चस्पा किया।

विज्ञापन
Recovery begins from Haldwani violence mastermind Abdul Malik
अब्दुल मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाहन जलाने, नगर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के खिलाफ आरसी जारी की गई थी। अब तहसील प्रशासन ने वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को अब्दुल मलिक के घर पर तहसीलदार ने 2.68 करोड़ का मांग पत्र चस्पा किया।

विज्ञापन

आठ फरवरी को मलिक के बगीचे से अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए उपद्रव में नगर निगम की जेसीबी, वाहन सहित कई सामान को जलाया गया और लूट लिया गया था। इस मामले में नगर निगम ने अब्दुल मलिक को मुख्य आरोपी माना था। उसे इस नुकसान के एवज में 2.44 करोड़ का नोटिस भेजा गया था। अब्दुल मलिक उस समय फरार था। इस कारण मलिक ने नोटिस प्राप्त नहीं किया। इसके बाद नगर निगम ने इसकी आरसी काटकर डीएम को भेज दी थी। डीएम ने तहसीलदार को आरसी भेजकर वसूली के आदेश दिए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: पुलिस ने ITBP के साथ किया फ्लैग मार्च, चुनाव को देखते हुए बनभूलपुरा का जायजा लिया; की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

वसूली का खर्च लगाकर यह धनराशि 2.68 करोड़ पहुंच गई। सोमवार को तहसीलदार सचिन कुमार अब्दुल मलिक के आवास पहुंचे। मांग पत्र चस्पा करते हुए 11 मार्च तक का समय दिया गया है। इसमें कहा गया है कि यह धनराशि जमा करें या न्यायालय में आकर अपना पक्ष रखें। तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि अब्दुल मलिक नैनीताल जेल में है। मंगलवार को जेल में मांग पत्र रिसीव कराया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed