फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Realizing the mistake when summoned answer

जवाब तलब होने पर हुआ गलती का एहसास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Realizing the mistake when summoned answer
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में बिना मेमो के महिपाल सिंह के शव को परिजनों को देने के मामले में सीएमओ ने सीएमएस से जवाब मांगा तो सीएमएस ने जवाब में कहा है कि ऐसा त्रुटिवश हुआ है। सीएमएस की ओर से भी दो डॉक्टर समेत स्टाफ के तीन अन्य लोगों को जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते नौकरी छूटने के बाद दिल्ली से घर लौटे स्याल्दे विकासखंड की ग्राम पंचायत बजवाड़ (बुरांशपानी) निवासी महिपाल सिंह ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया था। महिपाल सिंह की बेस अस्प्ताल में मौत हो गई थी। बेस अस्पताल में महिपाल सिंह के दम तोड़ने के बाद मेमो कोतवाली पुलिस को दी भेजा गया। साथ ही मरने की सूचना भी पुलिस को नहीं दी गई। सूचना न मिलने के कारण पुलिस पंचनामे के लिए नहीं पहुंची थी और परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को लेकर चले गए थे।
विज्ञापन

इस मामले को सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरीश लाल का जवाब तलब किया था। डॉ. जोशी ने बताया कि डॉ. लाल ने अपने जवाब में कहा है कि ऐसा त्रुटिवश हुआ है। दूसरी ओर डॉ. लाल ने ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अंशुल केडिया, डॉ. यूबी सिंह समेत स्टाफ के तीन अन्य लोगों से 24 घंटे के भीतर पुलिस को सूचना न देने समेत पूरे मामले पर जवाब मांगा है। डॉ. लाल ने कहा कि पांचों लोगों को जवाब आने के बाद कार्रवाई के लिए डीएम और शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों बच्चों की हालत स्थिर
हल्द्वानी। महिपाल के तीनों बच्चों की हालत स्थिर है। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि तीनों बच्चों हर्षपाल, यशपाल और हिमानी को पीडियाट्रिक्स इंटेसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में रखा गया है। तीनों का इलाज चल रहा है और हालत स्थिर है। बड़े बच्चे हर्षपाल का ब्लड प्रेशर ठीक है। डाक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। तीनों को अभी खतरे के बाहर नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed