फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rawat said the differences will retire from politics: kishor

रावत से मतभेद हुए तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास : किशोर

Sat, 18 Apr 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sat, 18 Apr 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Rawat said the differences will retire from politics: kishor

संगठन का मुखिया होने के नाते पार्टी के भविष्य की चिंता करना मेरी जिम्मेदारी है। सरकार में सहयोगी पीडीएफ 2017 में किस पार्टी से चुनाव लड़ेगी, आलाकमान को उनके विधायकों से बात कर मंशा टटोलने का सुझाव दिया था। सरकार में साथ होने के बाद विधानसभा चुनाव में आमने-सामने आने से नुकसान उठाना पड़ेगा, साथ ही स्थानीय नेताओं की नाराजगी भी झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार का पौने दो साल का कार्यकाल शेष है। ऐसे में पीडीएफ कोटे के मंत्री अगला चुनाव कांग्रेस से लड़ेंगे या निर्दलीय या फिर दूसरी पार्टी से लड़ेंगे, इस पर जल्द फैसला होना चाहिए। केंद्रीय नेतृत्व को बात कर पीडीएफ के विधायकों की मंशा जानने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार के बीच कोई मतभेद नहीं है। मुख्यमंत्री रावत से जिस दिन भी मतभेद होगा उस दिन राजनीति से संन्यास ले लूंगा।
विज्ञापन


उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री या प्रदेश अध्यक्ष में से एक के चुनाव लड़ने का भी सुझाव दिया था। सुझाव पर केंद्रीय नेतृत्व विचार करेगा। दोनों के चुनाव लड़ने से रणनीति और प्रचार पर असर पड़ता है। एक व्यक्ति चुनाव लड़ेगा तो दूसरा बेहतर मैनेजमेंट कर सकता है। ममता राकेश के मंत्री पद की दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मुख्यमंत्री को तय करना है कि उनका मंत्रिमंडल कितना बड़ा हो। उपाध्याय ने इशारों में इस बात का संकेत दिया कि किसान रैली के बाद मंत्रिमंडल में कुछ फेरबदल हो सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को दायित्व बांटने के साथ ही संगठन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रबंधन करने वाले को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए : इंदिरा
हल्द्वानी। वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की बात का समर्थन करते हुए कहा कि चुनाव प्रबंधन करने वाले को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा फार्मूला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कभी दिया था। प्रबंधन करने वाले के चुनाव लड़ने से प्रबंधन पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि किशोर उपाध्याय ताकतवर प्रदेश अध्यक्ष है और टिकट का बंटवारा भी वही करेंगे। उपाध्याय जहां से चाहेंगे चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed