{"_id":"f4c2ddcc60af5a02aa007f56f0f463ab","slug":"ravidas-jayanti-day-public-holiday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदास जयंती पर आज सार्वजनिक अवकाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास जयंती पर आज सार्वजनिक अवकाश
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 03 Feb 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत रविदास जयंती पर शासन ने मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। संयुक्त सचिव बेदीराम की ओर से छुट्टी का आदेश जारी हो गया है। शासनादेश के मुताबिक रविदास जयंती पर तीन फरवरी को निबंधित अवकाश को सार्वजनिक अवकाश में बदला गया है।
विज्ञापन
इसमें केवल बैंक, कोषागार और उपकोषागार खुले रहेंगे। बाकी सभी सरकारी विभाग बंद रहेंगे। सरकारी विद्यालयों के अलावा अधिकांश निजी एवं पब्लिक स्कूलों में भी रविदास जयंती की छुट्टी है, जबकि निर्मला कान्वेंट समेत कई निजी स्कूल खुले हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने भी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर संत रविदास जयंती पर विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पत्र में 17 फरवरी को महाशिवरात्री पर भी विद्यालय बंद रखने के आदेश हैं। हालांकि, शासन ने अभी तक स्कूलों की वार्षिक अवकाश सूची जारी नहीं है, जिससे हर त्योहार पर छुट्टी को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन