फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ratan Singh Chauhan president, Sukhadav Singh becomes secretary

रतन सिंह चौहान अध्यक्ष, सुखेदव सिंह बने सचिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Ratan Singh Chauhan president, Sukhadav Singh becomes secretary
रामनगर बार एसोसिएशन के जीते अन्य पदाधिकारी। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर बार एसोसिएशन रामनगर के द्विवार्षिक कार्यकारिणी चुनाव में शनिवार को अध्यक्ष पद पर रतन सिंह चौहान, उपाध्यक्ष पर दीनू नेगी और सचिव पद पर सुखदेव सिंह विजयी घोषित किए गए। शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में 79 सदस्यों ने मतदान किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी पूरन बोहरा, प्रभात ध्यानी और बार काउंसिल से नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. महेंद्र सिंह पाल, मेहरबान सिंह कोरंगा की देखरेख में सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ। अध्यक्ष पद पर रतन सिंह चौहान को 38, राजेश शर्मा को 25, गिरधर बिष्ट को 16 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर दीनू नेगी को 42, जसविंदर सिंह को 37 वोट मिले। सचिव पद पर सुखदेव सिंह को 44, दीवान गिरी को 34 मत प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी पूरन सिंह बोहरा, प्रभात ध्यानी ने मतगणना के बाद रतन सिंह चौहान को अध्यक्ष, दीनू नेगी को उपाध्यक्ष और सुखदेव सिंह को सचिव घोषित किया। उपसचिव पद पर बृजेश शुक्ला, मोहम्मद सलीम, कोषाध्यक्ष पद पर तरुण बिष्ट, ऑडिटर पद पर अंकुर गोयल, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर गणेश कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। वहीं, बलवंत बिष्ट, ललित मोहन पांडे, नरेंद्र रावत, दीपक जोशी, हीरा सजवान, मोहम्मद यूनुस, रवि शंकर चौधरी को कार्यकारिणी सदस्य बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed