फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   rashtreeya bal award to Shivam

किच्छा के शिवम को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
rashtreeya bal award to Shivam
शिवम रावत। संवाद - फोटो : KITCHHA
किच्छा के शिवम को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
विज्ञापन

किच्छा (ऊधमसिंह नगर)। किच्छा के साधारण परिवार के प्रतिभाशाली युवा शिवम रावत को 2022 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया है। उत्तराखंड से यह पुरस्कार पाने वाले वह एकमात्र युवा हैं। शिवम को एक लाख रुपये का यह पुरस्कार नवाचार (इनोवेशन) वर्ग में दिया गया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मीटिंग में उत्तरांचल कालोनी निवासी सुभाष सिंह रावत और दिव्या रावत के होनहार बेटे शिवम रावत को पुरस्कार से नवाजा। उन्होंने शिवम की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया।
मूल रूप से चमोली जिले के सिमली अंतर्गत गांव सैनू निवासी 18 साल के शिवम इन दिनों दक्षिण कोरिया में स्कालरशिप पर बीएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी शिक्षा का खर्च भारत सरकार उठा रही है। कंपनी के लिए सोप स्टोन की खरीद करने वाले शिवम के पिता सुभाष सिंह रावत ने बताया कि शिवम की प्राथमिक शिक्षा किच्छा के गुरुकुल स्कूल में हुई। इसके बाद जेसीज स्कूल रुद्रपुर से 12वीं की परीक्षा पास की। पढ़ाई के साथ ही उन्होंने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से सरसों के पौधे पर शोध किया। इस दौरान उनका चयन महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिवम के पिता सुभाष और माता दिव्या रावत को सम्मानित किया। शिवम इससे पहले इंटरनेशनल साइंस व इंजीनियरिंग फेयर में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 2000 डालर का दूसरा पुरस्कार जीत चुके हैं। यह फेयर वाशिंगटन में हुआ था। इसमें प्रत्येक वर्ष 70 देशों के 1900 बच्चे भाग लेते हैं। कोरोना के कारण यह पुरस्कार उन्होंने ऑनलाइन प्रतियोगिता में हासिल किया था। शिवम की इस उपलब्धि पर उनके घर पर जश्न का माहौल है। पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, पंकज शर्मा, प्रदीप शर्मा, डीएस रावत, पुष्कर पंत, सते सिंह राणा, दलीप कठायत, मोहन रावत, दिलबर रावत, भवान सिंह रावत आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed