फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rashmi Lamgadia's supporters were beaten with sticks even in the dark of night

Nainital News: रश्मि लमगड़िया के समर्थकों पर रात के अंधेरे में भी भांजी लाठियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Rashmi Lamgadia's supporters were beaten with sticks even in the dark of night
हल्द्वानी में एमबी कॉलेज में मतदान के दौरान नैनीताल रोड पर हंगामा करते छात्रों को खदेड़ती पुलिस?
हल्द्वानी। दिन भर हंगामे के बाद पुलिस ने रात को भी छात्रों को खदेड़ा। रात करीब 11 बजे पुलिस के निशाने पर रहे रश्मि लमगड़िया के समर्थक।
विज्ञापन

जीत करीब देख समर्थकों की भीड़ कॉलेज के बाहर जमकर नारेबाजी हो रही थी। बड़ी संख्या में रश्मि लमगड़िया के समर्थक एमबीपीजी कॉलेज के मुख्य गेट पर पहुंचकर गुलाल उड़ाने लगे। जमकर उड़ रहा गुलाल जब पुलिस की खाकी पर पड़ा तो शुरुआत में पुलिस ने समर्थकों को कॉलेज गेट से दूर हटकर नारेबाजी करने की बात कही। वहीं जीत की खुशी में डूबे रश्मि के समर्थक ढोल बाजों के साथ नारेबाजी करते हुए गुलाल उड़ाने में मस्त थे। काफी देर के बाद पुलिस अफसरों ने फोर्स को करीब बुलाकर बलपूर्वक उन्हें पीछे घसीट दिया। करीब दो सौ मीटर खदेड़ने के बाद अंधेरे में पुलिस ने लाठी भांजना शुरू कर दीं। कुछ पुलिसकर्मियों ने तो समर्थकों से हाथापाई भी कर दी। उसी दौरान पुलिस ने एक समर्थक करन अरोड़ा को हिरासत में लेकर कुछ देर बाद छोड़ दिया। वहीं देर शाम भी हर्षित नाम के एक समर्थक को पुलिस ने हिरासत में लिया था। देर रात शपथग्रहण के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच विजयी छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया को उनके घर छोड़ा गया।

आपने मुझे छात्र समझकर मारा न सर....
देर शाम पुलिस ने जब समर्थकों को खदेड़ते हुए लाठियां भांजीं तो एक युवक को बचाने के लिए दो अन्य लोग भी वहां पहुंचे। इस दौरान वे दोनों भी पुलिस की जद में आ गए। कुछ देर बाद उनमें से एक व्यक्ति पुलिस कर्मियों के पास पहुंचा और बोला कि आपने मुझे इसलिए मारा न साहब क्योंकि मैं लड़का दिखता हूं.....। बताया जा रहा है कि दोनों लोग वर्तमान में अपने-अपने क्षेत्रों के प्रधान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed