फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rape accused arrested and sent to jail

दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rape accused arrested and sent to jail
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को कालाढूंगी रोड से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की विवेचना में आया कि पीड़िता घटना के समय नाबालिग थी। इसी कारण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि चार जुलाई को पीड़िता ने कालाढूंगी के गुलजारपुर बंकी निवासी अरुण गड़िया के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि अरुण गड़िया ने उससे नजदीकी बढ़ाकर उसका शारीरिक शोषण किया। हाथ को भी जलाने का प्रयास किया था। प्रताड़ना में अरुण का परिवार भी शामिल रहा है। उसे बंधक भी बनाया गया था। जानकारी मिलने पर वंदेमातरम ग्रुप के लोगों ने उसे बाहर निकाला और घटना की जानकारी एसएसपी को दी। पुलिस ने अरुण के अलावा परिवार के सात सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे की जांच उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक को दी गई। जांच में पुलिस ने पाया कि घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी। पुुलिस ने पीड़िता के प्रमाणपत्रों को देखने के बाद पॉक्सो की धारा बढ़ा दी है। बुधवार को पुलिस ने कालाढूंगी रोड से आरोपी अरुण गड़िया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed