फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Randmisation in Haldwani

चुनाव पर जिला निर्वाचन विभाग की सख्ती, 10.87 लाख रुपये पकड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Randmisation in Haldwani
Randmisation in Haldwani
हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। चुनाव की तैयारियां भी अंतिम रूप ले रही हैं। मंगलवार को 300 मतदान कर्मचारियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। वहीं पोलिंग पार्टियों के लिए बस्ते तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण नोडल अधिकारी/परियोजना निदेशक अजय सिंह ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों से कहा कि आपस में समन्वय बनाकर एक दूसरे के संपर्क में रहने के लिए मोबाइल नंबरों को आदान प्रदान करें। उन्होेंने कहा कि कोई भी कर्मचारी अपना मोबाइल बंद न रखे। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसका समाधान उच्चस्तरीय अधिकारियों से हल कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

अजय सिंह ने कहा कि मतदान टीम को पोलिंग संबंधित जो भी सामग्री दी जाएगी, उसे चेक लिस्ट से मिलान अवश्य कर लें। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम और वीवीपैड का प्रशिक्षण दिया। साथ ही विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने आदि जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव पर जिला निर्वाचन विभाग की सख्ती, 10.87 लाख रुपये पकड़े
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन विभाग ने अभी तक 10.87 लाख की नकदी पकड़ी है। साथ ही शराब, स्मैक सहित लाखों की सामग्री पकड़ी है। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिले में 22 एफएसटी, 23 एसएसटी और 12 वीएसटी की टीमों ने 10.84 लाख की नकदी, 40 लाख की अवैध शराब, 1.50 लाख की स्मैक, चरस, हेरोइन और 9.84 लाख रुपये के उपहार जब्त किए हैं।

आयोग से मिली अतिरिक्त मशीनों का किया रेंडमाइजेशन
हल्द्वानी। चुनाव आयोग से नैनीताल जिले की छह विधानसभा क्षेत्र के लिए मिलीं अतिरिक्त मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र वार अतिरिक्त मिलीं बीयू, सीयू, वीवीपैट मशीनों को रेंडमाइजेशन हुआ। उन्होंने कहा कि इन मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। कहा कि जरूरत पड़ी तो बूथवार रेंडमाईजेशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed