फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramnagar traffic system worsened

सीतावनी जोन खुलते ही उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

Mon, 02 Oct 2017 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।  Updated Mon, 02 Oct 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar traffic system worsened
रामनगर में यातायात व्यवस्‍था बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। लगातार चार दिन की छुट्टियों में अधिकतर रिसोर्ट, होटल पैक हैं, वहीं बरसात के दौरान पर्यटकों के लिए बंद पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व (पीसीआर) में रविवार से पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। पीसीआर का सीतावनी जोन खुलते ही पर्यटकों का सैलाब उमड़ा। वहां पहले दिन ही करीब 600 जिप्सियों में सवार पर्यटकों ने जैवविविधता को निहारा लेकिन इससे नगर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन


बारिश के कारण कार्बेट पार्क के तीन जोन अभी बंद हैं। इसके बावजूद रविवार को आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों का सैलाब उमड़ा। इससे आसपास के होटल समेत कार्बेट पार्क के ढेला, झिरना की जिप्सी सफारी भी फुल रही। इस बीच रविवार को पीसीआर का सीतावनी जोन भी पर्यटकों के लिए खोल दिया गया, जिससे कार्बेट घूमने आए पर्यटकों को सीतावनी जाना पड़ा।
विज्ञापन


रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ नेहा वर्मा ने बताया कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखकर जंगल, उसके आसपास के क्षेत्रों में भी कई बार जाम जैसी स्थिति हो गई थी। उन्होंने बताया कि सुबह की पाली में 290 जिप्सियों में पर्यटकों ने भ्रमण किया जबकि शाम की पाली में भी 300 से अधिक पर्यटकों से भरी जिप्सियों ने प्रवेश लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर की यातायात व्यवस्था बिगड़ी, दिनभर जाम लगा रहा 
रामनगर (नैनीताल)। लंबे अवकाश के चलते रामनगर रविवार को जामनगर बन गया था। पर्यटकों के रिसोर्ट से जंगल की ओर आने-जाने के कारण ही सुबह से ही गाड़ियों का तांता लगा था, जिससे रानीखेत रोड, कोसी बैराज पर घंटों तक कई किमी लंबा जाम लगा रहा। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी, फिर भी व्यवस्था नहीं सुधर सकी। पुलिस ने लखनपुर से आ रही गाड़ियों को कोसी बैराज से भेजा तो वहां भी व्यवस्था बिगड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed