बाघ ने रोका रामनगर का पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघ ने रामनगर शहरी क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति को ठप कर दिया। जिसके चलते रविवार को पानी सप्लाई न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दरअसल जल संस्थान का पेयजल सप्लाई टैंक कार्बेट पार्क के बिजरानी बफर जोन में बना हुआ है। जहां अक्सर बाघ मंडराता रहता है। जब रूटीन में पंपापुरी, भरतपुरी क्षेत्र में शनिवार की शाम पानी छोड़ा गया तो तीन घंटे बाद कर्मचारी ब्रह्मपाल पानी बंद करने टैंक पर पहुंचा। जहां उसे एक बाघ बैठा नजर आया। 10 से 15 मिनट इंतजार करने के बाद जब वह नहीं गया तो उसने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी।
मौके पर अन्य कर्मियों के साथ वनकर्मी भी पहुंचे। लेकिन बाघ टैंक के पास ही बैठा रहा। इस दौरान अंधेरा भी होने लगा। जिस कारण वह भरतपुरी, पंपापुरी की लाइन बंद नहीं कर पाए। जिससे टैंक पूरा खाली हो गया। इस कारण रविवार को शहरी क्षेत्र में पानी नहीं आ सका। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि रविवार की सुबह विभागीय कर्मचारियों ने टैंक पर पहुंच पंपापुरी लाइन बंद कर टैंक को भरवाने का काम शुरू कर दिया था। जल संस्थान के एई जेपी यादव ने बताया देर शाम टैंक भरने के बाद रातभर शहरी क्षेत्र की सप्लाई सुचारु रहेगी।