फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teacher died of electrocution in Nainital Bhimtal Uttarakhand news in hindi

Nainital News: भीमताल ट्रेनिंग में गए शिक्षक की  करंट लगने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Sun, 20 Aug 2023 08:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)। Updated Sun, 20 Aug 2023 08:08 AM IST
सार

सड़क किनारे स्थित एक पोल में हाथ लगने से शिक्षक गौरव को करंट लग गया। करंट लगते ही गौरव अचेत हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर साथी उन्हें भीमताल सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Teacher died of electrocution in Nainital Bhimtal Uttarakhand news in hindi
- फोटो : demo pic

विस्तार

नगर के गोरखपुर चौराहे पर पोल से करंट लगने के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। ओखलकांडा में तैनात शिक्षक इन दिनों ट्रेनिंग के लिए भीमताल स्थित डायट में आए थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


एसआई अरुण राणा ने बताया कि शनिवार देर शाम एक युवक को करंट लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि गौरव पुरोहित (33) पुत्र बृजमोहन निवासी पीरूदारा रामनगर शनिवार को अपने तीन शिक्षक साथियों के साथ गोरखपुर चौराहे पर पहुंचे थे। राणा ने बताया कि सभी ने वहां एक रेस्टोरेंट में खाना खाया। इसके बाद गौरव पुरोहित और अन्य दोस्त सड़क पर पहुंचे।
विज्ञापन


पोल में हाथ लगने से लगा करंट
सड़क किनारे स्थित एक पोल में हाथ लगने से गौरव को करंट लग गया। करंट लगते ही गौरव अचेत हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर साथी उन्हें भीमताल सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: प्रदेश को आपदा से अब तक 1000 करोड़ का नुकसान, दिल्ली में हुए मीडिया संवाद में सीएम ने कहीं ये बातें

एसआई अरुण राणा ने बताया कि दोस्तों ने बताया कि वे भीमताल डायट में ट्रेनिंग में आए हुए हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शिक्षक अपने पीछे दो बच्चों का परिवार छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed