{"_id":"59a3315a4f1c1ba1248b4b88","slug":"ramnagar-s-coach-new-chandra-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच बने रामनगर के नवीन चंद्र जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच बने रामनगर के नवीन चंद्र जोशी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
रामनगर के कोच नवीन चंद्र जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज छोई के सहायक व्यायाम अध्यापक नवीन चंद्र जोशी को दुबई यूएई में प्रस्तावित यूपीएल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
उक्त प्रतियोगिता 14 सितंबर से दो अक्तूबर तक दुबई में आयोजित की जाएगी। इससे पहले भी जोशी राष्ट्रीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में मुंबई, चंडीगढ़, ग्वालियर, इंदौर में अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 बालक, बालिकाओं में निर्णायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
वह राष्ट्रीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड के चयनित एक मात्र शिक्षक निर्णायक भी हैं। उनके चयन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता, जिला खेल समन्वयक राहुल पंवार, ब्लॉक समन्वयक चंचल बसेड़ा, राइंका छोई के प्रधानाचार्य अनिल लोहनी, कृष्णानंद पपनै, अरविंद चौधरी, जितेंद्र बिष्ट, गणेश रावत आदि खेल प्रेमियों खुशी जताई है।
विज्ञापन