फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramnagar Kotwali running without Kotwal for ten days

दस दिनों से बिना कोतवाल के चल रही रामनगर कोतवाली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar Kotwali running without Kotwal for ten days
रामनगर (नैनीताल)। जिले की संवेदनशील कोतवाली में शुमार रामनगर कोतवाली पिछले दस दिनों से बिना कोतवाल के चल रही है। कप्तान दरोगा समेत इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण कर रही हैं लेकिन रामनगर कोतवाली में कोतवाल का पद अब भी खाली है। रामनगर कोतवाली पिछले दस दिनों से एसएसआई के भरोसे चल रही है।
विज्ञापन

रामनगर कोतवाली में तैनात कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह को भवाली से हटाकर सितंबर में रामनगर का चार्ज दिया था। ढाई माह तक कोतवाली का चार्ज संभालने के बाद कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह को चुनाव आयोग के निर्देश पर डीआईजी की ओर से ऊधमसिंह नगर में स्थानांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन

22 नवंबर को कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह रिलीव हो गए। तब से अब तक रामनगर कोतवाली में किसी भी कोतवाल को तैनात नहीं किया गया।
रामनगर कोतवाली के एसएसआई मुनव्वर हुसैन के भरोसे चल रही है, जबकि रामनगर नैनीताल जिले की संवेदनशील कोतवाली में शुमार है, अब तक कभी भी रामनगर कोतवाली इतने दिनों तक बिना कोतवाल के नहीं रही थी। रामनगर में नशे का धंधा, सट्टा और खनन को लेकर कई बार हंगामा और बवाल होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर कोतवाल और भवाली थानाध्यक्ष के पद जल्द भरे जाएंगे। डीआईजी कुमाऊं की ओर से जल्द निरीक्षक और उपनिरीक्षक मिलने वाले हैं। -प्रीति प्रियदर्शिनी, एसएसपी नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed