{"_id":"5748a3464f1c1ba22c693346","slug":"ramnagar-kosi-barrage-in-traffic-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम में फंसे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम में फंसे राहगीर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 28 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
कोसी बैराज रामनगर में ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। शहर में लग रहे जाम से हर कोई परेशान है। शुक्रवार दोपहर कोसी बैराज पर लगे जाम से राहगीर परेशान हो गए। दरअसल शहर में जाम लगने का सबसे बड़ा कारण जगह-जगह हो रही खुदाई है। रामनगर में पेयजल की कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग ने किसी निजी कंपनी को पाइप लाइन बिछाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस कंपनी ने शहर की पूरी सूरत बिगाड़ी है। पाइप लाइन बिछाने के बाद भी सड़क किनारे हुए गड्ढों को बंद नहीं किया जा रहा है। वहीं 24 घंटे जाम लगता रहता है। शुक्रवार को कोसी बैराज से लखनपुर तक जाम रहा।
विज्ञापन