{"_id":"68e03ea71eccb453e009b28e","slug":"ramlila-concludes-with-rams-wedding-procession-and-coronation-haldwani-news-c-240-1-shld1006-109799-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: राम बारात, राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: राम बारात, राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न
Sat, 04 Oct 2025 02:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
भवाली/गरमपानी (नैनीताल)। नगर पालिका मैदान भवाली में रावण वध के बाद शुक्रवार को नगर क्षेत्र में राम बारात निकली। राज्याभिषेक के बाद रामलीला का समापन हुआ। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष बालम मेहरा, हरिशंकर कांडपाल, राजेंद्र प्रसाद कपिल, नरेश पांडे आदि मौजूद रहे। नौकुचियाताल में शुक्रवार को भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के बाद रामलीला का समापन हुआ। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष कुंदन मेहरा, अनिल चनौतिया, गोपाल बिष्ट, पवन भट्ट, विनोद दुम्का, कार्तिक कर्नाटक, पप्पू कर्नाटक, जितेंद्र चनौतिया आदि मौजूद रहे। गरमपानी बाजार में आयोजित रामलीला में राम, लक्ष्मण और सीता के जन्म के बाद ताड़का वध का मंचन किया गया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, त्रिभुवन पाठक, प्रताप सिंह, आरडी जोशी, बालम पिनारी, विवेक पंत, जगदीश जोशी, भुवन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
रामलीला के लिए तीन लाख देने की घोषणा
कोटाबाग। कोटाबाग के सौड़ गांव में बृहस्पतिवार को रामलीला का समापन हो गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि गोपाल रावत ने सांसद की तरफ से सौड़ में सरस्वती शिशु मंदिर और रामलीला कमेटी को 3-3 तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने का आहवान किया। ग्राम प्रधान निशा बिष्ट और पूर्व प्रधान प्रकाश नारायण सिंह बिष्ट ने सांसद भट्ट का आभार जताया। संवाद