फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ramganga and Kosi rafting preparations

रामगंगा और कोसी में राफ्टिंग की तैयारी

Mon, 08 Aug 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 08 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
रामगंगा और कोसी नदी में वाटर राफ्टिंग कराने की तैयारी है। इसके लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम, वन विभाग और आईटीबीपी के विशेषज्ञों ने सर्वे शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

अभी तक कुमाऊं में पिथौरागढ़ के कालीगंगा और चंपावत में शारदा नदी में वाटर राफ्टिंग होती है।

अब एडवेंचर गेम को दूसरी जगह भी विस्तारित करने की योजना पर काम शुरू किया गया है। मानसून के समय पहाड़ की नदियों में भरपूर पानी होता है, ऐसे में तेज बहाव और पानी का इस्तेमाल वाटर राफ्टिंग में किया जा सकता है, इसकी संभावना शासन ने तलाशने का फैसला किया है।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम टीएस मर्तोलिया कहते हैं कि इसके लिये कोसी और रामगंगा का चयन किया गया है। रामगंगा नदी में चौखुटिया-भिक्यिासैंण से मार्चूला तक का इलाका शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कोसी नदी में खैरना से रामनगर का इलाका लिया गया है। यह सर्वे रविवार से शुरू किया गया है। इसमें केएमवीएन, आईटीबीपी, फारेस्ट, उत्तराखंड पर्यटन परिषद के लोग शामिल रहे। सर्वे 10 अगस्त तक चलेगा।


इसके बाद सर्वे रिपोर्ट को शासन को सौंपा जाएगा। अगर मानसून में राफ्टिंग की संभावना का पता सर्वे में चलता है तो अगले साल से यह शुरू करने पर विचार किया जाएगा। टीम में इंस्पेक्टर आईटीबीपी विजय जोशी, राफ्टिंग एसो. के सदस्य धर्मेंद्र भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed