{"_id":"61ca0875b27d702e3c2b98e5","slug":"rally-of-pm-narendra-modi-in-haldwani-haldwani-news-hld449052344","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन से डेढ़ घंटे तक हुई छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन से डेढ़ घंटे तक हुई छानबीन
विज्ञापन
हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री की सभा के लिए दुर्गासिटी में लो?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबद करने के लिए पुलिस ने सोमवार को डेढ़ घंटे तक ड्रोन उड़ाकर जगदंबानगर के इर्द-गिर्द छतों का जायजा लिया। आठ छतों पर पुलिस को ईंट और पत्थर मिले। पुलिस ने सभी लोगों को ईंट- पत्थर हटाने के लिए नोटिस जारी किया है।
एसपी सिटी हरबंश सिंह के निर्देश पर सीओ शांतनु पाराशर ने एक टीम के साथ जगदंबानगर की छतों पर ड्रोन उड़ाकर छानबीन की। इसके अलावा लोगों और दुकानदारों से पूछताछ कर नए किरायेदार और कर्मचारी के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस ने शॉपिंग माल में डॉग स्क्वायड से जांच कराई। सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस, बम स्क्वायड टीम ने दमुवाढूंगा के जंगल की खाक छानी। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के साथ टीम ने अवांछनीय लोगों और संदिग्ध वस्तुओं की छानबीन की।
जनसभा के दिन रहेगा नो फ्लाई जोन
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के दिन 30 दिसंबर को पूरे क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित रहेगा। आम नागरिक ड्रोन भी नहीं उड़ सकते। देहरादून से हल्द्वानी आने वाले यात्री विमान पर भी रोक रहेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री के काफिले में तीन विमान आएंगे। एक विमान रैकी करने के बाद दूसरे या तीसरे को उतरने की इजाजत देगा। प्रधानमंत्री की विमान सेना की देखरेख में होगा।
विज्ञापन
घरों के सामने भी रहेगी फोर्स
जगदंबानगर में जनसभा स्थल के इर्द गिर्द छतों के अलावा घरों के सामने असलहे से लैस फोर्स मौजूद रहेगी। सुरक्षा कारणों से जनसभास्थल की तरफ खुलने वाली खिड़कियों को भी बंद कराया जाएगा।
मोदी करेंगे करोड़ों की योजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास
हल्द्वानी। पीएम मोदी कुमाऊं की कई करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि इसकी सूची जिला प्रशासन 29 दिसंबर को जारी करेगा।
लोक निर्माण विभाग ने झोंकी पूरी ताकत
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग ने पीएम मोदी की रैली को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। लोनिवि ने तिकोनिया से लेकर सभा स्थल एमबी इंटर कॉलेज तक लगभग हॉटमिक्स सड़क का निर्माण भी कर दिया है। डिग्री कॉलेज के पास बंद कट को भी खोल दिया गया है। डिवाइडर की रंगाई-पुताई का काम जोरों पर है। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि वह 29 दिसंबर तक सभी काम पूरे कर लेगा। एनएचएआई ने तीनपानी से लेकर पंतनगर हैलीपैड तक सड़कों के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया है।
जनसभा में नहीं ले जा सकेंगे पानी की बोतल
हल्द्वानी। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर बैठक में बताया कि मोदी की सभा में पानी की बोतल, हेलमेट, बैग सहित अन्य सामान ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। डी के अंदर रहने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को कोविड जांच अनिवार्य रूप से करानी होगी।
उन्होंने कहा कि सभी टेलीकॉम कंपनियों को सभास्थल में अच्छी नेट की व्यवस्था करनी होगी। प्रधानमंत्री और उनके अधिकारियों के साथ लगे सभी वाहनों को सैनिटाइज करने, वाहन चालकों का कोविड टेस्ट के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर चार गेट बनाए जाएंगे, जहां पर थर्मल स्कैनिंग के साथ ही सेनिटाइजिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
25 टैंकरों से होगी पेयजल व्यवस्था
हल्द्वानी। जलसंस्थान के प्रभारी अधिशासी अभियंता नीरज तिवारी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में कहा कि जनसभा स्थल पर कुल 25 टैंकरों से पेयजल व्यवस्था बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा। विभाग के पास छह टैंकर उपलब्ध हैं। शेष टैंकर किराए पर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 13 पार्किंग स्थलों के अलावा सभास्थल और सुरक्षा कर्मियों के ठहरने वाले स्थलों पर भी पेयजल टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।
पार्किंग में तब्दील एमबीपीजी
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज को प्रशासन ने पार्किंग स्थल के रूप में तब्दील कर दिया है। यहां प्रशासनिक अधिकारियों की पार्किंग रही। मंगलवार से अन्य वाहनों को भी यहां पार्क किए जाने की संभावना है।
पीएम के लिए सेफ हाउस तैयार
हल्द्वानी। अत्याधुनिक उपकरणों के साथ शहर के चार बड़े अस्पतालों को जनसभा के दिन के लिए चिन्हित किया गया है। 15 डॉक्टर और पैरा मेडिकल टीम के अलावा 10 एंबुलेंस भी तैनात रहेगी।
स्वास्थ्य विभाग ने सुशीला तिवारी अस्पताल, बेस अस्पताल, अलावा कृष्णा और बृजलाल अस्पताल को चिन्हित किया है। प्रधानमंत्री मोदी के रक्तग्रुप ए पॉजिटिव की भी व्यवस्था की गई है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हर लिहाज से चौकस है।