{"_id":"61c2292b63e6c808381ccca2","slug":"rally-of-pm-modi-in-haldwani-haldwani-news-hld4483880106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की जनसभा स्थल को लेकर असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की जनसभा स्थल को लेकर असमंजस
विज्ञापन
Rally of PM Modi in Haldwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के स्थान को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। पहले गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जनसभा की बात कही जा रही थी लेकिन अब प्रशासन की टीम ने जनसभा कराने के उद्देश्य से एमबी इंटर कॉलेज के मैदान का निरीक्षण कर लिया है। यहां लगी नुमाइश को भी हटा दिया गया है।
प्रधानमंत्री की जनसभा पहले 24 दिसंबर को प्रस्तावित थी लेकिन बाद में कहा गया कि जनसभा अब 30 दिसंबर को हो सकती है। 14 दिसंबर को कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, बंशीधर भगत और प्रशासन की टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के मैदान पर मुहर लगाई थी। इसके बाद पुलिस, प्रशासन की टीम आवश्यक तैयारियों में जुट गई थी।
अब जनसभा स्थल को लेकर बदलाव की सुगबुगाहट है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी और कमननयन जोशी ने सभा के लिए एमबी इंटर कॉलेज का मैदान देखा है। अंदरखाने इसी स्थल पर अंतिम रूप से मुहर लगने की चर्चा है। हालांकि इसकी अभी घोषणा नहीं हुई है। इस मैदान पर वर्ष-2017 में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा हुई थी।
विज्ञापन
नुमाइश से आज हट जाएंगे झूले
हल्द्वानी। प्रशासन की टीम ने मंगलवार को एमबी इंटर कॉलेज के मैदान का निरीक्षण कर नुमाइश को हटा दिया है। डीएम धीराज गर्ब्याल ने कहा कि बुधवार को झूले हटा लिए जाएंगे।
मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम मनीष कुमार, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी और सहायक नगर आयुक्त ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान का निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रधानमंत्री की संभावित सभा एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में भी हो सकती है। इस कारण यह फैसला लिया गया है।