फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rally in Nainital derived Tracking

नैनीताल में निकाली ट्रैकिंग रैली

Wed, 28 Sep 2016 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Wed, 28 Sep 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन

विश्व पर्यटन दिवस पर सरोवर नगरी नैनीताल और निकटवर्ती भीमताल क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। होटल व्यवसाइयों और सैलानियों ने भी कार्यक्रमों में शिरकत की।

विज्ञापन


नैनीताल में पर्यटन विभाग और कुमाऊं मंडल विकास निगम के तत्वावधान में नौ किमी की पैदल ट्रैकिंग रैली निकाली गई। शुभारंभ संसदीय सचिव सरिता आर्या और डीएम दीपक रावत ने संयुक्त रूप से किया। मल्लीताल फ्लैट्स से शुरू होकर रैली बारापत्थर, लैंडसेंड्स और टिफिन टॉप होते हुए शेरवुड बैंड, गर्नी हाउस के रास्ते वापस मल्लीताल फ्लैट्स में पहुंची।
विज्ञापन


संसदीय सचिव सरिता ने पर्यटन को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। डीएम रावत ने कहा कि जिले में नए पैदल ट्रैकिंग सर्किट बनाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया, होटल मनु महारानी के प्रबंधक पवन कुमार, अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल, एसडीएम वंदना सिंह, ईओ रोहिताश शर्मा, उपनिदेशक पर्यटन जेसी बेरी, क्षेत्रीय प्रबंधक डीके शर्मा, मुन्नी तिवारी, योेगेश साह, प्रवीण  शर्मा, त्रिभुवन फर्त्याल, राजेश साह, गीता साह, तुशी, अनिता साह, गिरिजा  पांडे, भुवन त्रिपाठी, अनूप साह, डीएन भट्ट, गौरव सेठी, नीरज जोशी, शैलू  साह, एसके गर्ग, मो. उस्मान, प्रियंक पांडे आदि थे।  

नौकुचियाताल में होटल क्लब महेंद्रा के कर्मचारियों, स्थानीय जनप्रतिधियों और पर्यटन व्यवसाइयों ने चिल्ड्रन पार्क में सफाई अभियान चलाया और पौधारोपण किया। इस मौके पर अभिषेक शर्मा, कमलेश तिवारी, ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया, कुंदन मेहरा व गोपाल बिष्ट आदि थे।

उत्तराखंड पर्यटन संरचना विकास निवेश कार्यक्रम (आईडीआईपीटी) के तहत सहयोगी संस्था इंस्टीट्यूट फार डेवलपमेंट स्पोर्ट्स की स्थानीय इकाई ने राजकीय इंटर कालेज नौकुचियाताल में पर्यटन दिवस पर संगोष्ठी और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की।


उत्तराखंड ग्रामीण पर्यटन: वर्तमान एवं भविष्य विषयक चित्रकला प्रतियोगिता में मुकेश आर्या ने प्रथम, योगेश पलड़िया ने द्वितीय और महेश जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed