{"_id":"1635de5be6a3c9b1c3cb1c7e81a1b1b6","slug":"rally-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी को भी मिले बराबरी का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी आबादी को भी मिले बराबरी का अधिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sun, 08 Mar 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला दिवस के मौके पर विमर्श संस्था की ओर से विभिन्न संगठनों ने बैठक कर महिला अधिकारों के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। संकल्प लिया कि आधी आबादी को पूरी आजादी और बराबरी का दर्जा देने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। महिलाओं ने मल्लीताल से तल्लीताल तक जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन
नैनीताल क्लब शैले हाल में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जरूरत इस बात की अधिक है कि महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए। बैठक और रैली में विमर्श संस्था की कंचन भंडारी, मैत्री संस्था की शीला रजवार, उमा भट्ट, हेमा कबड्वाल आदि थीं।
विज्ञापन
बैठक में दुष्कर्म और तेजाब जैसी घटनाओं के खिलाफ संघर्षरत निर्भया समिति की संगीता टाकुली, रेखा, जानकी, विजय लक्ष्मी थापा समेत बेतालघाट, भीमताल, धारी, नैनीताल, बागेश्वर आदि इलाकों से सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की। इधर, नैनी महिला जागृति संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंजू रौतेला, चंचला बिष्ट, सुमन साह, भगवती सुयाल आदि थीं।
विज्ञापन