{"_id":"667b72510d709e423504b0aa","slug":"rajkot-special-train-will-run-from-july-7-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-100766-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: राजकोट स्पेशल ट्रेन सात जुलाई से दौड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: राजकोट स्पेशल ट्रेन सात जुलाई से दौड़ेगी
विज्ञापन
लालकुआं। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लालकुंआ-राजकोट (05045/05046) ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी चलाने का फैसला किया है। लालकुआं से सात जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक रविवार और राजकोट से 8 जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को ट्रेन दौड़ेगी।
लालकुंआ से ट्रेन 13:10 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 13:38 बजे, बहेड़ी से 13:56 बजे, भोजीपुरा से 14:21 बजे, इज्जतनगर से 14:42 बजे, बरेली सिटी से 14:57 बजे, बदायूं से 15:48 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र से 16:40 बजे, कासगंज से 17:15 बजे, हाथरस सिटी से 18:10 बजे, मथुरा कैंट से 19:05 बजे, मथुरा जं से 19:25 बजे, भरतपुर से 21:06 बजे होते हुए अगले दिन बीकानेर से 17:32 बजे छूटकर राजकोट 18:10 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के आठ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। विशेष रेलगाड़ी जुलाई से सितंबर तक 13 फेरे लगाएगी।