{"_id":"679932359982bef75b0510dd","slug":"raised-the-issue-of-damage-caused-by-wildlife-haldwani-news-c-239-1-rnr1001-105768-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वन्यजीवों से हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वन्यजीवों से हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया
Wed, 29 Jan 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र कालागढ़ में मंगलवार को सोना नदी उप वन प्रभाग, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के नगीना रेंज और अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने फसलों के नुकसान, मानव-वन्यजीव संघर्ष विषयों को प्रमुखता से उठाया।
ग्रामीणों ने कार्बेट की सीमा पर हाथीरोधी दीवार के जीर्णोद्धार कार्य कराने मांग की गयी। साथ ही कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा पर जहां से हाथी खेतों में प्रवेश करते हैं, वहां सोलर फेंसिंग कराने की मांग की। बैठक में एसडीओ बिंदरपाल, अनामिका, एसडीओ अंशुमान मित्तल, रेंजर मनीष कुमार, रेंजर विकास रावत, रेंजर अंकिता, रेंजर प्रदीप कुमार शर्मा, रेंजर इंद्र सिंह बिष्ट आदि थे। संवाद