फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   railway gate damaged in lalkua

Nainital News: स्कूटी ने रेलवे फाटक को मारी टक्कर, एक घंटे यातायात प्रभावित

Wed, 15 Nov 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 15 Nov 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
railway gate damaged in lalkua
लालकुआं। स्कूटी ने गौला रोड लाइन पार स्थित रेलवे बैरियर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहने से लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, स्कूटी चालक घटना के बाद फरार हो गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ चालक का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन


लाइन पार गौला रोड स्थित व्यस्ततम रेलवे फाटक के बंद होने का सायरन बजते ही दोपहिया वाहन जल्दी निकलने के चक्कर में रहते हैं। बुधवार को भी एक स्कूटी चालक ने जल्दबाजी दिखाते हुए बंद हो रहे रेलवे फाटक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गया। इस बीच मौके पर करीब एक घंटे तक वाहनों की कतार लगी रही और वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया। रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज से छानबीन शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पुष्कर सिंह ने बताया की बैरियर टूटने से सड़क यातायात प्रभावित रहा लेकिन रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed