फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Raid on two stone crushers of Sultanpatti area

सुल्तानपट्टी क्षेत्र के दो स्टोन क्रशरों पर छापा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Raid on two stone crushers of Sultanpatti area
बाजपुर। डीएम के निर्देश पर एसडीएम और खनन उपनिदेशक ने राजस्व और खनन टीम के साथ स्टोन क्रशरों पर छापा मारा। इस दौरान खामियां मिलने पर टीम ने दो स्टोन क्रशरों पर 16,12000 रुपये का जुर्माना डाला।
विज्ञापन

शनिवार शाम एसडीएम रमेश चंद्र तिवारी, खनन उपनिदेशक अमित गौरव के नेतृत्व में राजस्व और खनन टीम ने सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में कोसी नदी पार गांव नूूरपुुर स्थित गोविंद स्टोन क्रशर और गांव मुकंदपुर देवभूमि स्टोन क्रशर छापा मारा। जांच पड़ताल करने पर दोनों स्टोन पर मानक से अधिक उपखनिज मिला।
विज्ञापन

टीम की कार्रवाई से स्टोन क्रशर संचालकों में खलबली मच गई। इधर, कोसी नदी खनन क्षेत्र में चालक वाहनों को लेकर जंगल की ओर भाग गए। एसडीएम आरसी तिवारी ने बताया कि शासन के मानकों के अनुरूप अधिक मात्रा में उपखनिज मिलने पर गोविंद स्टोन क्रशर पर 10,51000 रुपये, देवभूमि स्टोन क्रशर पर 5,61,000 रुपये का अर्थदंड की संस्तुति की गई है। बताया कि खनन क्षेत्र में अवैध भंडारण की शिकायतें मिल रही थी जिस पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार यूसुफ अली, राजस्व उप निरीक्षक दीपक चौहान, जयप्रकाश आदि शामिल रहे।
फोटो - बाजपुर सुल्तानपट्टी क्षेत्र के कोसी नदी के पास स्टोन क्रशर पर उपखनिज की पैमाइश करती टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed