फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Raid at Lalkuan's only saw machine center, seized tractor-trolley laden with teak and rosewood wood

लालकुआं के एकमात्र आरा मशीन केंद्र पर छापा, सागौन और शीशम की लकड़ी से लदा ट्रैक्टर-टॉली जब्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Raid at Lalkuan's only saw machine center, seized tractor-trolley laden with teak and rosewood wood
जंगलात द्वारा लालकुआं की आरा मशीन से जब्त किए गए बेशकीमती लकड़ी के गील्टे। - फोटो : LALKUAN
लालकुआं (नैनीताल)। तराई पूर्वी वन प्रभाग डॉली रेंज के गश्ती दल ने क्षेत्र के एकमात्र आरा मशीन केंद्र पर छापा मारकर लाखों रुपये की बेशकीमती शीशम और सागौन की लकड़ी के 20 गिल्टे बरामद किए। साथ ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। डीएफओ ने मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को गश्ती दल ने लालकुआं मुख्य बाजार स्थित आरा मशीन केंद्र पर छापा मारा। यहां अवैध रूप से सागौन की लकड़ी के चार और शीशम की लकड़ी के 16 बड़े गिल्टे लाए गए थे। जिन्हें जब्त कर लिया गया। गश्ती दल को देख ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। अज्ञात ट्रैक्टर चालक और स्वामी के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी डॉली रेंज अनिल जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापा मारा गया। बरामद की गई लकड़ी की कीमत दो लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। लकड़ी चोरी में शामिल लोगों को चिह्नित कर आरा मशीन के स्वामी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में रेंजर अनिल जोशी, डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा लक्ष्मण सिंह मेवाड़ी, सत्येंद्र नाथ दुबे, ललित जोशी, शाहिद बेग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed