फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rafting in Shiv Mahotsava Gunji

10 हजार फुट की ऊंचाई पर राफ्टिंग कर बनाया रिकार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rafting in Shiv Mahotsava Gunji
10 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित कुटी नदी में राफ्टिंग करता कुमाऊं मंडल विकास निगम का राफ्टिंग दल। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम की राफ्टिंग टीम ने प्रदेश में पहली बार 10 हजार फुट की ऊंचाई पर रिवर राफ्टिंग कर रिकार्ड बनाया। राफ्टिंग दल ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत पौधरोपण और सफाई अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम के राफ्टिंग दल ने 10 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित नपल्च्यू कुटी नदी में राफ्टिंग की। कुमाऊं मंडल विकास निगम साहसिक पर्यटन के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने कहा कि बर्फ पड़ने और पानी अधिक ठंडा होने के बावजूद निगम ने राफ्टिंग कराकर रिकार्ड बनाया है। राफ्टिंग से पूर्व गुंजी स्थित निगम के पर्यटक आवास गृह परिसर में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, डीएम डॉ. आशीष चौहान, कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सिंह भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहानी की पहल पर ही इतनी ऊंचाई पर रिवर राफ्टिंग संभव हो पाई है। निगम के रिवर गाइड भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पद्म सिंह, अजय धामी, वेद प्रकाश भट्ट आदि ने इसमें सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed