फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   raam ji ki nikli sawari

रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
raam ji ki nikli sawari
हल्द्वानी में नवयुवक संघ द्वारा निकाली गई भव्य राम बारात में शामिल महिलाएं झूमते हुए। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। शहर मंगलवार को भगवान राम और सीता के जयकारों से गूंज उठा। श्रीराम की बरात निकाली गई। घराती और बराती शहर के लोग थे। लोगों ने बरात का फूल वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन

हरिशरणम जन की ओर से रामपुर रोड पर स्थित क्रिस्टल लॉन में आयोजित श्रीराम कथा के पांचवें दिन कथा व्यास राजन जी महाराज ने रामचरित मानस की चौपाइयों की सुंदर प्रस्तुति के साथ राम बरात की कथा का वर्णन किया। इस अवसर पर नगर में श्रीराम की बरात निकाली गई। नव युवक संघ बरेली रोड की ओर से हिमालया फार्म बरेली रोड से कथा स्थल क्रिस्टल लॉन तक बैंड बाजे, पालकी और नाच-गाने के साथ बरात पहुंची। राम बरात का कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। कथा मंडप में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के विवाह की रस्म वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरी हुई।
विज्ञापन

कथा आयोजक संस्था हरिशरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाईजी ने बरातियों का स्वागत किया। बरात देखने के लिए हजारों की तादाद में महिलाएं और पुरुष पहुंचे हुए थे। बारातियों को पूर्वांचल का भोजन लिट्टी चोखा, खूरमा व्यंजन परोसा गया। हरिशरणम् जन प्रमुख भाईजी ने सभी बरातियों को आग्रह पूर्वक भोजन कराया। इससे पूर्व प्राचीन शिव मंदिर कमेटी ने नवयुवक संघ की ओर से निकाली राम बरात का 51 दीप जलाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में हरिमोहन अरोरा, अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, लाला नंद किशोर जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, सुमित हृदयेश, समरपाल सिंह, रूपेंद्र नागर, पदम पाल, प्रताप बिष्ट, शिव कपूर, सुनील गुप्ता, सुशील, प्रदीप जनौटी, हिमांशु मिश्रा, तनिष्क, मुरली मनोहर आदि थे। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सुमित साहू, जतिन अग्रवाल आदि ने फूलों की बारिश के साथ बरात का स्वागत किया। इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, अतुल गुप्ता, घनश्याम वर्मा, अजय कृष्ण गोयल, जीवन कार्की, पवनीत नागपाल आदि थे। क्रिस्टल लॉन में ट्रांसपोर्टर प्रदीप सबरवाल, इंद्रकुमार भूटियानी, राजेश पुरी ने बरात का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed