फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Question papers did not reach, photo copies distributed to the candidates

नहीं पहुंचे प्रश्न पत्र, परीक्षार्थियों को बांटीं फोटो कॉपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Question papers did not reach, photo copies distributed to the candidates
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्थाओं में अभी भी कोई सुधार नहीं हो पाया है। एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को भी एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे। तब परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र की फोटोकॉपी बांटी गईं। कई परीक्षार्थियों ने आपत्ति भी जताई, पर कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

कॉलेज में शुक्रवार को पहली पाली में सुबह दस बजे से बीकॉम प्रथम वर्ष और एमएससी चुतर्थ सेमेस्टर के रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा थी। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद कुमाऊं विवि से ईमेल से एमएससी रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र आया, इसके बाद प्रश्न पत्र की फोटोकॉपी कराई गईं और परीक्षा कक्षों में बांट दी गईं। बीए प्रथम वर्ष गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान के पेपर भी हुए। पहले परीक्षा से कई दिन पहले प्रश्नपत्र पहुंच जाते थे लेकिन इस बार प्रश्नपत्र ऐनवक्त पर आ रहे हैं, जिससे विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। इधर, रोजाना प्रश्नपत्रों की फोटोकॉपी कराए जाने पर कॉलेज प्रशासन भी परेशान है। इसमें कॉलेज का काफी खर्चा हो जा रहा है। प्राचार्य डॉ. बीआर पंत का कहना है कि प्रश्नपत्र जैसे भी आएं, लेकिन परीक्षाएं तो करानी ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed