फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PWD contractors picket in EE office

पीडब्लूडी ठेकेदारों का ईई दफ्तर में धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
PWD contractors picket in EE office
हल्द्वानी पीडब्ल्यूडी कार्यालय में धरने पर बैठे ठेकेदार। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कांट्रैक्टर वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले लोनिवि के ठेकेदारों ने रॉयल्टी मांगने और भुगतान न होने समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। मांगें न मानने पर बृहस्पतिवार को ईई दफ्तर में तालाबंदी और पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोसायटी के अध्यक्ष योगेश तिवारी के नेतृत्व में ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय में धरना दिया। योगेश तिवारी और राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ठेकेदार कैलाश शाह, हरीश आर्या, ठेकेदार पंकज बजेठा, उमेश जोशी ने समयावृद्धि प्रकरण निस्तारण कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में उमेश पनेरू, गिरीश भट्ट, इकराम, दिलशाद, खिलाफत, लाल सिंह पंवार, रवि मेहरा, चंदन खोलिया, जगदीश, प्रमोद तिवारी, हेम चौसाली आदि रहे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने मांगी पुलिस
हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने चार सूत्री मांग को लेकर बृहस्पतिवार को लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है। इसी को देखते हुए लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने पुलिस फोर्स मांगी है। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार को लोनिवि ठेकेदारों की वार्ता अधीक्षण अभियंता से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed