फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Purse stolen from female passenger's bag in private bus

Nainital News: निजी बस में महिला यात्री के बैग से पर्स चोरी

Mon, 29 Apr 2024 05:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 29 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Purse stolen from female passenger's bag in private bus
रामनगर। रोडवेज बस अड्डे के समीप निजी बस से एक महिला यात्री के बैग से पर्स चोरी कर लिया गया। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नोएडा में एक फैक्ट्री में काम करने वाला गंगा सिंह कूपी मरचूला गांव का रहने वाला है। रविवार की सुबह चार बजे वह पत्नी दीपा देवी के साथ रामनगर पहुंचा। यहां से वह कूपी मरचूला जाने वाली निजी बस में बैठ गया। अधिक समय लगने पर दंपती बस से उतर गया। थोड़ी देर बाद जब वह बस में बैठे तो देखा कि बैग की चेन खुली थी। उसमें रखा उसकी पत्नी का पर्स चोरी हो चुका था। पर्स में 25 हजार नकदी, मंगलसूत्र व मोबाइल था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। एसएसआई प्रथम मो. युनूस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed